एक शतरंज २ वजीर ( ध्रुव, काल पहेलियाँ गेस्ट ऍपेरेन्स नागराज अपनी नयी शक्तियों के साथ , और कुछ अनजान दोस्त दुश्मन )
एक शतरंज २ वजीर
एक शतरंज २ वजीर ( ध्रुव, काल पहेलियाँ गेस्ट ऍपेरेन्स नागराज अपनी नयी शक्तियों के साथ , और कुछ अनजान दोस्त दुश्मन )
एक शतरंज २ वजीर
एक शतरंज २ वजीर ( ध्रुव, काल पहेलियाँ गेस्ट ऍपेरेन्स नागराज अपनी नयी शक्तियों के साथ , और कुछ अनजान दोस्त दुश्मन )
पीटर का एक इमरजेंसी मैसेज आया और ध्रुव १० मिनट में कमाण्डो हेडक्वार्टर में था
ध्रुव "क्या हुआ करीम"
करीम " कप्तान दारू वाला के बेटे का किसी ने अपहरण कर लिया है और फिरौती के रूप में १०० करोड़ की मांग रखी है "
ध्रुव "क्रिमिनल का कोई सुराग "
करीम "नहीं कप्तान बस यह चिट जहाँ से उसने उठाया वहां छोड़ कर गया है और उस चिट के एक कॉपी हमारे पास है "
ध्रुव " दिखओ "
करीम ने चिट ध्रुव को दे दी जिस पर लिखा था " बच्चा मेरे पास है १०० करोड़ दे दो या वहां जहाँ प्रसाद बटेगा और सब में बराबर बटेगा वहाँ जहाँ
ना कोई अमीर ना गरीब और होगा जिस दिन सबसे बड़े बाहुबली का दिन "
करीम " इसका क्या मतलब हो सकता है कप्तान "
ध्रुव "यह जो कोई भी है बहुत तेज़ दिमाग वाला अपराधी है और यह शायद हम्हे हिन्ट दे रहा है या तो १०० करोड़ दे कर हार मान लो !!! और बच्चे
को ले जाओ या फिर इसकी इस पहेली को सॉल्व करो "
करीम "इसकी पहेली से मुझे तो लग रहा है यह किसी मन्दिर की बात कर रहा है "
ध्रुव " हाँ सही समझे करीम जहाँ कोई छोटा बड़ा नहीं होता वो मन्दिर या मस्जिद या गुरुदवारा होता है पर प्रसाद सिर्फ मन्दिर में एक खास दिन सबको बराबर मिलता है और सबसे बड़ा बाहुबली यानि हनुमान जी और उनका दिन यानि मगलवार और जहाँ ये घटना हुयी उसके पास एक बहुत प्रसिद्ध हनुमान मंदिर है
और आज मगलवार है तुम इस मामले से समब्धित कुछ और सबूत ढूडने की कोशिश करो !! मैं मन्दिर में जाकर देखता हूँ शायद कुछ मिल जाये "
ध्रुव हनुमान मन्दिर की और चल पड़ा ! और जल्दी ही ध्रुव मन्दिर के पास था
ध्रुव ( उफ़ आज तो यहां बहुत भीड़ है !! मुझे छुप कर अपना काम करना होगा कहीं किसी को पता चल गया की मैं यहां हूँ तो मुसीबत हो जाएगी
मुझसे मिलने के चक्र्र में यहां लोगो की भगदड़ मच सकती है ! पर यहाँ मुझे क्या सुराग मिलेगा "
ध्रुव की बाज़ जैसी आँखे इधर उधर बड़े गौर से देखने लगी !
तभी ध्रुव की नज़र वहां बैठे कुछ भिखरियों पर गयी !!
ध्रुव ( वह रहा वो )
ध्रुव तेज़ी से गया और उसने एक भिखारी का हाथ पकड़ लिया और। ..
चलो यह तुम्हारी सही जगह नहीं है जेल तुम्हारा इंतज़ार कर रही है !
भिखारी - वाह तुमने मुझे पहचाना कैसे !
ध्रुव - बड़ी आसानी से एक तो तुम्हारी भिखारी वाली एक्टिंग बहुत ज़्यादा ओवरएक्टिंग भरी थी दूसरे जब मैं तुम्हारे काफी करीब आया तो मैंने
देखा की तुम थोड़े से पीछे हो गए मैं समझ गया की तुम भी मुझे नोटिस कर रहे हो !
भिखारी - पर मैं वह नहीं जिसे तू ढूंढ रहा हूँ !!
भिखारी ने एक किक ध्रुव के मुँह पर जड़ दी और ध्रुव को दिन में तारे दिख गए
ध्रुव - (ओह्ह्ह इतनी पोवेफुल्ल किक )
भिखारी ने अपना चोला उतारा और ध्रुव के होश उड़ गए !
भिखारी - मुझे काला बिल्ला कहते है और मैं अपने दुश्मन को मार मार के हॉस्पिटल पहुंचाता हूँ फिर उसे फूलों का गुलदस्ता देने जाता हूँ !
काला बिल्ला फिर ध्रुव की और लपका पर ध्रुव उसके रास्ते से हट गया
काला बिल्ला - बहुत फुर्ती है रे तुझ में पर देखता हूँ तू कब तक बचेगा
काला बिल्ला अगले वॉर के लिए तैयार था पर वॉर ध्रुव ने किया
काला बिल्ला इस से पहले संभल पाता एक और किक ने उसे दूर उछाल दिया
काला बिल्ला - ( हाय मार डाला कालू ने बताया नहीं की यह मार्सलआर्ट में मेरा भी बाप है )
और थोड़ी देर में काला बिल्ला की कही हुयी बात सच साबित हो गयी ध्रुव उसका बाप निकला
थोड़ी दूर पर खड़े एक दूध के ट्रक का ड्राईवर (काल पहेलियाँ) यह सब बड़े गोर से देख रहा था !!
काल पहेलियाँ ( अरे बाप रे इस ध्रुव ने तो काला बिल्ला को मार मार कर चूहा बना दिया है यहां से निकल लूँ )
ध्रुव ने ट्रक को स्टार्ट होते देख लिया और वह काला बिल्ला को वही छोड़ कर उसके पीछे भागा
काल पहेलियाँ साइड मिरर से ध्रुव को देखते हुए ( यह तो पीछे ही पड़ गया )
ध्रुव ने स्टार लाइन ट्रक पर अटका दी थी और अपने रोलर (शूज ) की हेल्प से उसका पीछा कर रहा था !!
काल पहेलियाँ ( मैं इसके लिए पहले तैयार था )
काल पहेलियाँ ने कन्टेनर का दरवाज़ा खोल दिया और कन्टेनर में कैद कई कुत्ते उछल कर ध्रुव पर टूट पड़े !
ध्रुव को मज़बूरी मे स्टार लाइन छोड़नी पड़ी और ट्रक निकल गया पर कुत्ते अभी भी ध्रुव पर हमला करने के लिए तैयार थे !
ध्रुव ( इन कुत्तो के मुँह से निकल रहा झाग बता रहा है की यह पागल कुत्ते है इन पर मेरी बातों का कोई असर नहीं होगा )
ध्रुव ( पर इन पर जान लेवा हमला नहीं किया जा सकता फिर भी इन्हे दूर करना होगा )
और ध्रुव ने एक सिटी मारी और पास के खेत में काम कर रहे दो बैल कुत्तो पर टूट पड़े कुत्ते बचने के लिए इधर उधर भागने लगे! ध्रुव ने बैलो को फिर इशारा किया और बैलो ने सभी कुत्तो को पास के खाली बाड़े में ढकेल दिया और ध्रुव ने बड़ी फुर्ती से फेन्स को बंद कर दिया और सभी कुत्ते बाड़े में बंद हो गए )
पर एक छोटा का कुत्ता ध्रुव के पास अभी भी खड़ा था और
ध्रुव - अरे इस कुत्ते पर कोई चिट लगी है इस पर लिखा है "ऐसा कुत्ता मेरा जानी दुश्मन जो काटे तो मौत आये "
ध्रुव ( इसका क्या मतलब हो सकता है )
उधर काल पहेलियाँ किसी अनजान जगह से किसी अनजान शक्श को फ़ोन मिला रहा था !
काल पहेलियाँ - ( आपका काम हो गया समझो ध्रुव मेरी पहेलियों में उलझा रहेगा और तुम राजनगर बंदरगाह से चुप चाप अपना काम कर लेना )
दूसरी तरफ- (बहुत अच्छे पर वो बच्चा कहाँ है जिसका तुम्हने अपहरण किया था )
काल पहेलियाँ ( हा हा )
दूसरी तरफ "फिर भी अगर ध्रुव वहां आ भी गया मेरा काम बिगाड़ने के लिए तो वह वहां अपनी मौत से मिलेगा "
काल पहेलियाँ - ठीक है पहले तो मेरी पहेलियाँ उसका दिमाग मार देंगी फिर तुम उसका शरीर मार देना !!
काल पहेलियाँ किस से बात कर रहा था यह इसका राज तो जल्दी ही खुलने वाला था पर राजनगर बन्दरगाह पर कुछ बहुत बड़ा होने वाला था !!!
ध्रुव ("ऐसा कुत्ता मेरा जानी दुश्मन जो काटे तो मौत आये ") इसका क्या मतलब हो सकता है मुझे पीटर का मेसेज आया था उसने कुछ सुराग ढूंढ निकाले है
मुझे उससे मिलना होगा !
ध्रुव headquarter पहुंच चूका था
२ पार्ट - Saturday
३ - पार्ट - sunday
----------------------------------------------------------
headquarter में
पीटर "ध्रुव काला बिल्ला तुम्हारे जाते ही वहां से भाग पर तुमसे फाइट करते वक़्त उसके हाथ से एक घड़ी टूट कर गिर गयी थी जो हुम्हे मिल गयी "
ध्रुव "क्या में वह घड़ी देख सकता हूँ"
रेनू "जी कप्तान यह रही "
ध्रुव "यह तो काफी एक्सपेंसिव वॉच लग रही है काला बिल्ला के पास इतनी एक्सपेंसिव वाच कहाँ से आ गयी "
पीटर "जैसा आपने बोला था वैसे मैंने कुछ ऐसे अपराधियों की लिस्ट निकाल ली जो पहेलियों में बात करते है और मुझे उस लिस्ट मैं कुछ नाम मिले पर एक
नाम मेरे दिमाग मैं सबसे ज़्यादा खटक रहा है "
ध्रुव "कौन है वो "
पीटर "कप्तान ये काल पहेलियाँ "
ध्रुव " ओह्ह्ह मैंने डोगा के मुँह से इसके बारे मैं सुना है की एक यही है जो उसकी गोली से अभी तक बचा है और हाँ इसकी वह पहेली
ऐसा कुत्ता मेरा जानी दुश्मन जो काटे तो मौत आये "
"
ध्रुव "यानि यह डोगा की बात कर रहा था मुझे ऐसा लग रहा है जैसे राजनगर पर कोई बड़ा संकट आने वाला है दारू वाले के बेटे का कुछ पता चला "
पीटर थोड़ा रुक कर "नहीं कप्तान "
ध्रुव " जल्दी करो पीटर इस मामले को हमको जल्दी सुलझाना है दारू वाला राजनगर के सबसे अमीर लोगो में से एक है अगर यह बात फ़ैल गयी तो
गज़ब हो जाएगा बच्चा काल पहेलियाँ के पास है और वह मुझे अपनी पहेलियों में उलझा रहा है मुझे ऐसा क्यों लग रहा है जैसे वो मेरा ध्यान
भटकाना चाहता है
"
ध्रुव का अंदाज़ा बिलकुल सही था
राजनगर बंदरगाह कुछ तो गड़बड़ हो रही थी !!!
कुछ अनजान लोग
एक बन्दा - " यार जल्दी कर आज ३रा दिन है यह सब मछलियाँ ठिकाने लगाने है किसी भी हालत में "
और तभी पीछे से एक आवाज़ आयी
"माल से पहले में तुम्हे ठिकाने लगाने की सोच रहा हूँ "
बन्दा "कौन अरे बाप रे नागराज है "
खेल शुरू होने से पहले ही ख़तम हो गया दोनों बदमाश सर्प बंधनों में थे
नागराज ( मैं इन पर मुंबई से ही नज़र रख रहा था अब यह चेक किया जाये की इन बॉक्स में क्या है )
नागराज जितनी तेज़ी से बॉक्सेस के पास गया उतनी तेज़ी से वापस अपनी जगह पर आ गिरा
नागराज "कौन नागदंत तुम और यह कैसा हुलिया बना रखा है "
नागदंत "यह मेरा अपग्रेडेड रूप है नागराज और तेरी मौत तू मुझे मेरे नए नाम रोबोनाग से बुला सकता है "
नागराज "रोबोनाग "
नागराज ने एक किक रोबोनाग के मुँह पर दे मारी पर उस पर कुछ खास असर नहीं हुआ
रोबोनाग " ओह्ह्ह पर तेरे यह वॉर मेरा कुछ नहीं बिगाड़ सकते नागराज क्योकि मेरी यह स्पेशल पोशाक एक एटम बम को भी झेल सकती है अब देखते है तू
मेरे इस
अगला वॉर सर्प वॉर था बहुत से सर्प नागदंत की और बड़े !
रोबोनाग - तुम्हारे इस वॉर का जवाब लो मेरे स्पेशल electric सर्प !
रोबोनाग के नागसर्प नागराज के सर्पो से जा लिपटे और एक झटके से नागराज के सभी सर्प ख़ाक में मिल गए !
नागराज के सभी सर्प नागराज से जा लिपटे और एक बिजली का झटका नागराज को भी लगा !
नागराज सोचते हुए ( उफ़ यह सर्प तो बिजली का झटका देते है )
रोबोनाग - मेरे इलेक्ट्रिक सर्पों से तुम पार नहीं पा सकते नागराज यह मेरे स्पेशल सर्प है जो खुद को रिचार्ज करते है और फिर एक ज़बरदस्त बिजली का
झटका देते है और ऐसा हर सर्प लगभग १००० बार कर सकता है और इतने बिजली के झटके कोई नहीं सह सकता चाये वह दुनिया का सबसे शक्तिसाली
सर्प मानव क्यों ना हो !
नागराज ( उफ़ इस तरह मैं कब तक बिजली के झटके सहन करता रहूँगा अगर मैंने अपने आप को इक्छाधारी कणो में कन्वर्ट किया तो यह मुझे जला कर राख कर देंगे )
रोबोनाग - ले नागराज मेरी एक और नयी शक्ति देख यह परमाणु ऊर्जा वाली विष फुंकार जो ऑटोमिक रे की तरह काम करती है अगर तुम इसके रास्ते
में आये तो जल कर खाक हो जाओगे !
नागराज उछल कर बच गया और
नागराज ( यह सर्प अभी तक मुझे ४ बिजली के झटके दे चुके है इस तरह तो यह मेरी सारी शक्ति चूस लेंगे और ऊपर से यह ऑटोमिक रे वाली फुंकार
नागदंत इस बार पूरी तैयारी के साथ आया है )
नागराज लगता है अब अपनी नयी शक्ति का प्रयोग करना पड़ेगा !
रोबोनाग अरे यह इतने सारे नागराज कहाँ से आ गए !
नागराज - तुम इतनी शक्तियों का पर्दशन कर रहे थे तो सोचा में भी कुछ नया तरय करू यह मेरी नयी शक्ति है नागदंत इसमें में अपने जैसे कई नागराज
बना सकता हूँ और एक भ्रम जाल बना सकता हूँ और केवल एक ही नागराज असली होगा बाकी सब नकली पर सभी एक दूसरे से जुड़े होंगे मानसिक रूप से
सो यह पता करना कौन नकली है कौन असली है कौन नकली !
सभी नागराज सागर की और भागने लगे और सभी ली सागर में गोता लगा दिया क्योकि रोबोनाग के सभी सर्प इलेक्ट्रिक सर्प थे सो इलेक्ट्रिक सोक से सभी अपने आप नस्ट हो गए !
नागराज बहार आ गया !
रोबोनाग - ओह्ह्ह बहुत अच्छे पर और मुझे अभी भी समझ नहीं आ रहा की किस नागराज पर ऑटोमिक रे से वॉर करू खैर क्यों न में अपनी अगली शक्ति का प्रयोग करू
रोबोनाग ने एक साथ कई सर्प छोड़े और !
रोबोनाग - नागराज यह स्पेशल स्क्ड सर्प है नागराज यह तुम्हारा सभी रूपों का पीछा तब तक करते रहेंगे जब तक असली रूप जो ढूंढ ना ले !
नागराज के सभी रूप उछल - उछल कर बच रहे थे पर स्क्ड सर्प पीछा छोड़ने का नाम नहीं ले रहे थे !
नागराज ( ऐसे कब तक बचा जाये यह सब सर्प मेरा हर रूप का पीछा कर रहे था क्योकि मेरे सभी रूप आपस में मानसिक रूप से जुड़े और मानसिक को जोड़े रखने के लिए एक प्रकार की ऊर्जा की ज़रूरत होती है और यह सर्प उसी ऊर्जा के कारण मेरे सभी रूपों का पीछा कर रहे है अगर मैं मानसिक संकेत देना बंद
कर दिया तो मेरे सभी रूप निर्जीव हो जायेगें और नागदन्त का अपना सही निशाना मिल जायेगा )
नागराज के अपनी अगली नयी शक्ति कालबार सर्प शक्ति का प्रयोग किया और उसके सभी रूप असली नागराज में समां गए और नागराज का शरीर
पर एक अजीब सी सल्क उभर आयी
रोबोनाग ( अरे यह क्या है )
सब स्क्ड सर्प नागराज से जा टकराये और कई ज़ोर के धमाके हुए !
रोबोनाग - HAA लगता है नागराज के टुकड़े उड़ गए !
रोबोनाग ने मुँह पर एक पंच पड़ा और पंच जाना पहचान था !
रोबोनाग - अरे तुम पर इन नागों में तो परमाणु ऊर्जा भरी थी इतने धमाके तुमने झेले कैसे यह तो एक शहर तो उड़ा सकते थे !
नागराज - यह मेरी एक और नयी शक्ति है कालबार सर्प शल्क इसमें मेरे शरीर के चारो और बहुत सी कालबार सर्प की शल्क की पर्ते
एक के ऊपर एक बन जाती है और तुम्हे पता कालबार सर्प की शल्क लगभग सभी सर्पो से कई गुणा कठोर होती है तो उनकी लाखो पर्ते
किसी भी धमाके को सहन कर सकती है !
नागराज ( ऐसे कब तक बचा जाये यह सब सर्प मेरा हर रूप का पीछा कर रहे था क्योकि मेरे सभी रूप आपस में मानसिक रूप से जुड़े और मानसिक को जोड़े रखने के लिए एक प्रकार की ऊर्जा की ज़रूरत होती है और यह सर्प उसी ऊर्जा के कारण मेरे सभी रूपों का पीछा कर रहे है अगर मैं मानसिक संकेत देना बंद
कर दिया तो मेरे सभी रूप निर्जीव हो जायेगें और नागदन्त का अपना सही निशाना मिल जायेगा )
नागराज के अपनी अगली नयी शक्ति कालबार सर्प शक्ति का प्रयोग किया और उसके सभी रूप असली नागराज में समां गए और नागराज का शरीर
पर एक अजीब सी सल्क उभर आयी
रोबोनाग ( अरे यह क्या है )
सब स्क्ड सर्प नागराज से जा टकराये और कई ज़ोर के धमाके हुए !
रोबोनाग - HAA लगता है नागराज के टुकड़े उड़ गए !
रोबोनाग ने मुँह पर एक पंच पड़ा और पंच जाना पहचान था !
रोबोनाग - अरे तुम पर इन नागों में तो परमाणु ऊर्जा भरी थी इतने धमाके तुमने झेले कैसे यह तो एक शहर तो उड़ा सकते थे !
नागराज - यह मेरी एक और नयी शक्ति है कालबार सर्प शल्क इसमें मेरे शरीर के चारो और बहुत सी कालबार सर्प की शल्क की पर्ते
एक के ऊपर एक बन जाती है और तुम्हे पता कालबार सर्प की शल्क लगभग सभी सर्पो से कई गुणा कठोर होती है तो उनकी लाखो पर्ते
किसी भी धमाके को सहन कर सकती है !
पर इस से पहले नागराज संभल पाता रोबोनाग ने नागराज पर एक भीषण वॉर किया
रोबोनाग "नागराज मेरे इस नए सूट से मेरी शक्ति हज़ारो गुणा बड़ा दी है देखते है तुम मेरे इस शारारिक बल का कैसे मुकाबला करते हो "
रोबोनाग का शारारिक बल नागराज से कई गुणा ज़्यादा बढ़ गया था और उसके तीव्र और प्राण घातक वॉर नागराज पर भारी पड़ रहे थे "
नागराज और रोबोनाग का युद्ध पर्चण्ड हो चला था !
उधर ध्रुव भी अपनी तलाश पर निकल चूका था उसे यह केस जल्दी से जल्दी सुलझाना था जिसका शायद एक हिस्सा उसके हाथ लग चुका था और जाल उसके लिए बिछ चूका था !
ध्रुव ने एक जगह अपनी बाइक रोकी क्योकि वहां एक बच्चों की रैली जा रही थी और ध्रुव की नज़र एक बच्चे पर पड़ी जिसके हाथ पर एक बोर्ड था और उस
बोर्ड पर लिखा था "घर का भेदी लंका ढाये "
ध्रुव ( वो तो यह काल पहेलियाँ की नयी पहेली है इसका क्या मतलब हो सकता है )
ध्रुव ने बच्चे को रोका और "अरे बेटा तुम्हे यह बोर्ड किसने दिया "
छोटा बच्चा "wow ध्रुव भईया मुझसे बात कर रहे है भईया मुझे यह बोर्ड एक अंकल ने दिया और यह चमकता पत्थर भी दिया "
ध्रुव "यह तो हीरा है ऐसा ही एक हिरा मैंने कालू बिल्ला की घड़ी में देखा था जो मुझे पीटर ने दिखाई थी "
ध्रुव का ध्यान एक पल के लिए हटा और बच्चा वहां से गायब हो गया !
ध्रुव "अरे वह बच्चा कहाँ चला गया खैर मुझे अब इस पहेली पर ध्यान देना चाईए क्या मतलब है इसका "
ध्रुव सोचते हुए ( ओह्ह पता चल गया मुझे उस जगह पर जल्दी पहुंचना होगा वहीं इस पहेली का हल है )
१० mintue बाद ध्रुव दारू वाले के घर पर था और उसको किसी सिक्योरिटी वाले ने रोका भी नहीं क्योकि सबको पता होता है की ध्रुव नामक इस तूफान के
आगे वो सिर्फ तिनके है ! ध्रुव सीधा दारू वाले के कमरे में जा घुसा !
ध्रुव के देखते ही दारू वाला
दारू - ध्रुव तुम यहां अचानक क्या मेरा बेटा मिल गया !
ध्रुव - don't worry दारू वाला मुझे पता चल गया है आपका बेटा कहाँ है !
दारू वाला - ध्रुव अगर ऐसा है तो तुम भगवान का अवतार हो मुझे बता दो की मेरा बेटा कहाँ है !
ध्रुव - मुझे आपके सभी नौकरो से मिलना है अभी के अभी !!
दारू वाला - पर क्यों !!
ध्रुव - सेठ जी प्लीज मैं जैसा बोलता हूँ प्लीज वैसा ही कीजिये !
ध्रुव की request पर दारू वाला ने सब को एक लाइन में खड़ा कर दिया !
दारू वाला - यह रहे मेरे घर में काम करने वाले सभी नौकर पर अब क्या क्या तुम्हे इनमें से किसी पर शक है !
ध्रुव - शक नहीं पूरा यकीन हैं की वो इनमे से कोई एक है !
ध्रुव ने सबको एक एक करके बड़े गौर से देखा और फिर उनके हाथो को टच किया और फिर रुक गया !
और फिर ध्रुव ने एक नौकर को एक झापड़ रसीद कर दिया और
ध्रुव - अब बोलो बच्चा कहाँ है !
नौकर - अरे साहब आप यह क्या कर रहे है अब ने कुछ नहीं किया !
ध्रुव - अच्छा तो यह बतवो की तुम्हारे हाथ पर यह घड़ी का निशान कहाँ से आया !
दारू वाला - पर यह निशान तो किसी के भी हाथ पर आ सकता है !
ध्रुव - आ सकता है दारू वाला अगर किसी ने घड़ी चुराई हो यह गिफ्ट देने वाले को गिफ्ट लेने वाले के हाथ की गोलाई का अंदाज़ा न हो क्योकि
अगर यह घड़ी इसने खरीदी होती तो इतनी टाइट घड़ी कोई नहीं पहनता इसका एक ही मतलब है या तो यह घड़ी चुराई हुयी है या इसे किसी ने गिफ्ट की
है किसी काम को अंजाम देने के लिए !!
दारू वाला - पर इससे यह तो साबित नहीं होता की बच्चा इसी ने चुराया है यह मेरा सबसे वफादार नौकर है !
ध्रुव - वो अभी पता चल जायेगा ध्रुव ने थोड़ा ज़बरदस्ती की और नौकर टूट गया ! और उसने सब बक दिया !
ध्रुव - चलिए दारू वाला मुझे तिजोरी वाला रूप देखाएइये और दारू वाला ध्रुव को तिजोरी वाले रूम की और ले चले पर रास्ते में एक बार वो
खुद रूम का रास्ता भूल गए और फिर रूम में ध्रुव ने बच्चे को तिजोरी के पीछे खाली जगह पर पाया !
बच्चा होश में था !
दारू वाला - मेरा बच्चा !!
बच्चा ने दारू वाले को देखा और चुप खड़ा होकर आँशु बहाने लगा !
दारू वाला - अरे यह मेरे बच्चे को क्या हो गया है
ध्रुव - क्योकि यह तुम्हारा बच्चा है ही नहीं दारू वाला और क्या बोलू काल पहेलिया !
दारू वाला - अरे यह क्या बोल रहे हो !
ध्रुव - यस काल पहेलिया तुम्हारे कानो से जो सुना वह सच है अब यह मास्क उतार दो क्योकि नहीं तो मैं पहले तुम्हे पीटूंगा और फिर
तुम्हारा मास्क उतरूंगा !
दारू वाला - वाह्ह मान गए तुम्हे पर तुम्हे यह सब पता कैसे चला की मैं ही काल पहेलिया हूँ !!
ध्रुव - कई रीज़न है एक तुम अपने सभी काम करने के लिए सबको एक महँगी घडी दे रहे हो जो असली दारू वाला की ब्रैंड वाच है !
ऐसी ही एक घडी मैंने काला बिल्ला के हाथ मैं देखी और इस नौकर के हाथ मैं भी उसी घडी के डायल का निशान है क्योकि तुम्हारे पास
दारू वाले के पैसो का एक्सेस नहीं था तो तुम सबको पेमेंट इन् घड़ियों के रूप में कर रहे थे !
दूसरा एक बड़ा businessman कभी भी अपने उस रूम का रास्ता नहीं भूल सकता जिसमे उसकी जमा पूजी हो !
और सबसे ज़्यादा शक मुझे तब हुआ जब बच्चा तुम्हे देख कर आँशु बहाने लग गया और उसने तुमसे गले मिलने की कोशिश भी नहीं की इसका मतलब वो
तुम्हे देख कर दर गया और उसे पता है तुम उसके असली पिता नहीं हो !
ध्रुव - अब अगर मार नहीं खाना चाहते तो मुझे यह बता दो इस बच्चे के असली पिता कहाँ है !
पर ध्रुव की बात पूरी होने से पहले बच्चा बोल पड़ा
बच्चा - इसने मेरे पिता को मेरे सामने मार डाला ध्रुव और उनके चेहरे का मास्क पहन लिया और मुझे बोलै की अगर ज़िन्दा रहना चाहते हो तो मैं
जो बोलू वो करना इसे इसके कर्मो की सजा देना ध्रुव भईया !
ध्रुव गुस्से से पागल हो गया और बच्चे की बातो का उस पर बहुत असर हुआ उसने सबको पीटना चालू कर दिया और सिर्फ ५ mintue में
काल पहेलियाँ को छोड़ कर सभी फर्श पर गिरे पड़े थे !
काल पहेलियाँ ( बाप रे बाप मुझे भागना होगा नहीं तो यह मुझे बहुत पीटेगा )
काल पहेलियाँ गेट की तरफ भागा और जितनी तेज़ी से वह भागा था उतनी तेज़ी से उड़ता हुआ ध्रुव के सामने आ गिरा !
ध्रुव - थैंक्स नागराज हमारा प्लान काम कर गया !
काल पहेलियाँ - तुम दोनों का प्लान !
ध्रुव - हाँ काल पहेलियाँ मुझे शुरु से शक था की तुम्हारा प्लान मेरा ध्यान भटकाना है तुम चाहते थे की में इस इस बच्चे वाले केस
में उलछा रहूं और तुम चुप चाप राजनगर बंदरगाह पर अपना खेल खेलते रहो !
तुम यह सब काम रात को इसलिए कर रहे थे ताकि मेरे जासूस पक्षियों की नज़र में ना आ सको !
और मेरा शक तब यकीन में बदल गया जब मेरी बात नागराज से हुयी और उसने मुझे बताया की मुंबई से राजनगर आज कल बहुत
मछिलयों की तस्करी हो रही है बस हम दोनों ने उस पर नज़र रखना स्टार्ट कर दिया !
काल पहेलियाँ अब नागराज के सर्प बन्धनों में था !
काल पहेलियाँ - पर मेरा काम पूरा हो गया उन मछिलयों को राजनगर में लाने का मकसद !
नागराज - वो तो तुम जल्दी ढूंढ लेंगे की उन् मछिलयों को राजनगर में लाने का तुम्हारा क्या मकसद था पर पहेले तुम राजनगर जेल की हवा खोवो !
उधर कही दूर यह ख़बर किसी और तक भी पहुंच चुकी थी
अनजान शक्श - क्या उन मछिलयों का कोई अता पता नहीं और यह काल पहेलियाँ भी पुलिस की पकड़ में आ गया अब सिर्फ उसे ही यह
पता है की वो मछलियां कहाँ है हुम्हे जल्दी हे उसे वहां से बहार निकलना होगा !
काल पहेलियाँ नारका जेल मैं
काल पहेलियाँ ( मुझे पता है मेरे दोस्त तुम मुझे यहां से जल्दी निकाल लोग
THE END.....
Comments
Post a Comment