BY MANISH CHUAHN
समान्तर योद्धा
समान्तर इस सृष्टि मेँ कुछ भी समान्तर नहीं है यानि parallel नहीं है किसी भी चीज़ को नापने के कुछ पैमाने होते है
जैसे अगर हम समाज को कुछ खास पैमानों से नापते है कोई कितना अमीर है कोई कितना गरीब कोई कितना पॉपुलर है
किसी को उसके घर के बहार भी लोग नहीं जानते कोई १०० मीटर सिर्फ ९ सेकंड मैं भाग सकता है तो कोई १०० मीटर अपनी
पूरी ज़िन्दगी मेँ भी नहीं भागा यही हमारे समाज की नीव है कोई बड़ा है किसी चीज़ में तो कोई किसी चीज़ में ब्रह्माण्ड की हर
जीवित चीज़ किसी न किसी पैमाने पर एक दूसरे से छोटी बड़ी है और पूरा ब्रह्माण्ड एक उनपराल्लास पैराडॉक्स है कुछ भी समान्तर
नहीं है हमारे सुपरहीरो भी ऐसे ही है किसी के पास लाखो नागो की असीमित शाक्ति है तो किसी के पास ब्रह्माण्ड का सबसे तेज़ दिमाग
किसी का हौसला फौलाद से भी बड़ा है तो कोई २५००० डिग्री में भी ज़िन्दा रह सकता है तो कोई अपने नाखुनो से पहाड़ का सीना चीर
सकता है और किसी अनजान नारी की शक्ति तो देवी का साक्षात रूप है पर जल्दी ही कुछ ऐसा होने वाला है जिसे कोई नहीं रोक सकता
और जो हर पैमाने को गलत साबित करने वाला है
टाइम - २०२२ समय वर्तमान जगह नागदीप -
माहत्मा कालदूत अपने ट्रिपल बेड पर गहन निद्रा मैं थे और अचानक उनकी निद्रा टूट गयी
कालदूत- उफ़ यह कैसा भयानक सपना था
सपना भयानक था क्योकि कालदूत जैसा महारथी भी बच्चो की तरह डर गया था और उसके भी पसीने छूट रहे थे
कालदूत - ( यह सच नहीं हो सकता अगर वो शक्ति ब्रह्माण्ड के किसी हिस्से में जन्म ले चुकी है तो फिर ब्रह्माण्ड के सम्पूर्ण नाश को हम क्या
त्रिमूर्ति भी नहीं रोक सकती हुम्हे जल्दी ही कुछ करना होगा इस सपने का उस पौराणिक बात से कुछ तो लेना देना है )
कालदूत गहन चिंता में थे इस बार उनकी चिंता नागराज और बिसर्पी की शादी से भी गहन थी
टाइम - २०२२ समय वर्तमान जगह राजनगर -
राजनगर की किसी गली में एक कुत्ता और बिल्ली आपस में लड़ रहे थे और जल्दी बिल्ली को अपनी मौत कुत्ते की आंखों मैन देख्नने
लगी कुत्ता बिल्ली से कई ज़ादा ताकतवर था पास खड़े एक बच्चे ने अपने माँ से एक सवाल किया
बच्चा - माँ क्या यह कुत्ता इस बिल्ली को मार देगा
माँ - हाँ बेटा क्योकि कुत्ता बिल्ली से कई ज़्यादा ताकतवर है और बिल्ली घायल है और यही सृष्टि की रीत है जहाँ एक ताकतवर एक
कमजोर को दबाता है और उसकी जान अपने आप को बड़ा साबित करने के लिए उसकी जान भी ले लेता है
पर आज कुछ अजीब होने वाला था
सामने की गली से एक औरत अपनी गोद में एक बच्चे के साथ निकली वह बच्चा काफी छोटा था सायद १ साल का होगा
उसकी नजर उस उस बिल्ली और कुत्ते पर पड़ी और उसके बाद वह औरत बच्चे के साथ उस गली के दूसरे छोर से निकल
गयी और फिर
कुत्ते ने बिल्ली पर अपना लास्ट अटैक किया शायद यह बिल्ली का अंत था पर यह क्या बिल्ली ने भी कुत्ते पर उसी ताकत से अटैक किया और
अंजाम दोनों की मौत के रूप मेँ सामने आया
वहां खड़ी माँ और उसका बेटा हैरान थे कुछ तो ऐसा हुआ की सृष्टि का नियम आज बदल गया पर अंजाम एक की जगह २ मौत थी
ध्रुव घर पर
ध्रुव - उफ़ यह लड़की भी न सुबह सुबह म्यूजिक के नाम पर यह हल्ला मचा देती है
स्वेता - भइआ तुम्हारी उम्र तो भजन कीर्तन सुनने के है तो तुम वह क्यों नहीं सुनते
ध्रुव - इस शोर गुल से तो वह हज़ार गुणा अच्छा है
की तभी ध्रुव के मोबाइल पर एक घंटी बजी फ़ोन पर दूसरी तरफ राजन महरा थे
राजन - ध्रुव जल्दी यहाँ पहुँचो जितने जल्दी हो सके
ध्रुव तूफान की गति से राजन महरा के ऑफिस में था
ध्रुव - पापा आपने मुझे इतना अर्जेंट बुलवा क्यों भेजा
राजन - ध्रुव आज हमारी स्पेशल रेस्क्यू फाॅर्स के तीन जवान शहीद हो गए
ध्रुव - पर कैसे वह तो बहुत स्पेशल ब्लैक कमांडो है और उन्होने तो कई ऑपरेशन बिना किसी हानि के पुरे किये है
आज तक एक भी कमांडो को खरोच भी नहीं लगी है फिर यह कैसे हुआ क्या अपराधीयो के पास कुछ बहुत खास वेपन थे
राजन - नहीं ध्रुव वह तो राजनगर के बहुत मामूली से गुंडे थे जो जेल से भाग गए थे और अपनी जान बचाने के लिए एक
५ साल के बच्चे को ढाल की तरह यूज़ कर रहे थे और कमाल की बात यह है के फायरिंग के बाद कोई भी नहीं बचा
न ३ कमांडो न तीनो गुंडे
ध्रुव - हम्म्म तीन मामूली से गुण्डों ने ब्लैक कमांडो को मार डाला और खुद भी मर गए बात कुछ बनी नहीं क्या कोई
CCTV फुटेज है इस मामले की
राजन - हाँ ध्रुव पास की एक दूकान से कुछ CCTV फुटेज मिली है जो टॉप फ्लोर पे था
ध्रुव ने CCTV टीवी को देखना चालू किया और जल्दी ही उसकी नजर एक नकाब पोश औरत और एक उसकी
गोद में रखे एक बच्चे पर पड़ी
ध्रुव - यह अजीब औरत और यह बच्चा यहां दूसरी तरफ से गुजर रहे थे और इनके यहां आने से पहले लग रहा था जैसे यह गुंडे
बस हार मान ही चुके थे पर उसके बाद ऐसा क्या हुआ जिसने इनको इतना निपुण बना दिया के यह टॉप क्लास ब्लैक कमांडो को
भी मात दे गए
ध्रुव अभी कुछ सोच ही रहा था
की तभी टीवी पर एक के बाद एक अजीब न्यूज़ की बाढ़ सी आ गयी
ध्रुव हर न्यूज़ को बड़े गौर से देख रहा था उफ़ यह क्या है
एक लड़की ने गुस्से में अपने बॉडीबिल्डर बॉयफ्रेंड को १५ मंजिल से नीचे फेक दिया
दो मामूली गुंडों ने पीटर और करीम को पीट डाला
ध्रुव यह हो क्या रहा है
पर ऐसा सिर्फ राजनगर में नहीं बल्कि मुंबई इस मार की चपेट में आ चूका था
मुंबई के किसी कोने मैं --- नागराज एक अपराधी का पीछा कर रहा था और दुनिया का कोई भी अपराधी नागराज से ज़्यादा देर तक
नहीं बच सकता
नागराज - नहीं पाशा अब तुम और नहीं भाग सकते चुप चाप अपने आप को मेरी हवाले कर दो नहीं तो तुम्हे बचाने वाला कोई नहीं होगा
पाशा - में तुमसे नहीं डरता
नागराज ( पाशा एक डेंजरस अपराधी है इस पर कई हत्याओ का आरोप है और उस में कुछ बच्चे भी शामिल है दिल तो कर रहा है की इसको
यही नागराशि सी फांसी पर लटका दूँ )
नागराज ने कुछ सर्प पाशा की और छोड़ दिए पाशा के लिए उतना ही खाफी था वह अब मजबूर था
नागराज - चलो पाशा अब मुंबई जेल तुम्हारा इंतज़ार कर रही है
की तभी पाशा की गली से जाती हुयी एक और औरत पर पड़ी और पाशा ने लपक कर उस औरत के हाथ से उस बच्चे को छीन लिया
पाशा - नागराज अपने सर्प वापस ले ले नहीं तो इस बच्चे को यही काट दूंगा
नागराज (उफ़ यह औरत कहाँ से आ गयी)
नागराज - ठीक है पाशा उस बच्चे को कुछ मत करना नहीं तो
नागराज ने सर्प वापस ले लिए और इस बीच बच्चे की नजरे पाशा पर पड़ गयी
नागराज ( पाशा का ध्यान मुझ पर नहीं है अब टाइम आ गया है अपनी नयी शक्ति को एक TRY देने का )
नागराज ने अपनी कलाई घुमाई और एक स्नेक सीधा जा कर उसके बदन से चिपक गया और बच्चा उसके हाथ से छूट गया जिसे नागराज के सर्पो
ने ज़मीन पर सर्प बेड बना कर बचा लिया और उस औरत ने वह बच्चा उठाया और नागराज का शुक्रिया करते हुए गली के दूसरे छोर से भाग गयी )
नागराज - पाशा चलो अब नहीं तो मुझे गुस्सा आ जायेगा
पाशा ने नागराज के सर्प को एक कच्चे दागे की तरह तोड़ डाला
नागराज - अरे यह क्या इसने तो मेरे हिडन नाग को एक तिनके की तरह तोड़ डाला यह कब से इतना शक्तिसाली हो गया
नागराज पाशा के करीब गया और पाशा ने एक पंच नागराज पर जड़ दिया और नागराज
नागराज - इसका पॉवरफुल पंच
पाशा - नागराज ना जाने क्यों मुझे अब तुम से कोई दर नहीं लग रहा है
नागराज सोच में था की पाशा जैसा मामूली गुंडा इतना शक्तिसाली कैसे हो गया था शायद यह युद्ध लम्बा चलने वाला था
वही कही दूर हिमालय पर एक काल नकाब पोश साया
second part------------------------------------------------------------------------------------------------------
नकाब पोश साया - अब तुजे मुझ से कोई नहीं बचा सकता आखिर मैंने तुझे ढूंढ ही लिया बिसम अब इस सृष्टि पर राज करेगा और कोई नहीं रोक पायेगा
मुझे कोई भी नहीं haaa
उधर नागराज अभी भी पाशा से लड़ रहा था
नागराज - (जैसे ही उस बच्चे ने पाशा को देखा इसमें ऐसी ताकत कहाँ से आ गयी यह इसने मेरी सर्प रशि तो बड़े आराम से तोड़ दी और वह औरत
अचानक कहाँ से आ गयी और मैं उसका चेहरा भी नहीं देख पाया )
नागराज - बहुत हुआ पाशा अब देखता हूँ तू मेरी जहरीले फुंकार से कैसे बचता है
नागराज ने एक जहरीली फुंकार पाशा पर छोड़ दी पर पाशा ने ना जाने कौन सॉ अमृत पी लिया था की उसे कुछ भी नहीं हुआ
नागराज - ???
पाशा - लगता है नागराज मुझ में तेरी जैसी शक्तियां आ गयी है क्यों न आज तेरा तेरा थोड़ा खून पे लिया जाये
पाशा नागराज की और पागल कुत्ते की तरह झपटा और उसने अपने दांत नागराज के शरीर में गाढ़ दिए और यही पर वह गलती कर बैठा
उसमे ताकत नागराज जैसी आ गयी थी पर शरीर अब भी उसका एक इंसान का ही था पल भर में उसकी बॉडी पिघल कर सड़क पर तारकोल
की तरह बिखर गयी
नागराज - उफ़ क्या कर गया यह बेकूफ़ पर जो भी हुआ अच्छा हुआ मुझे इसके मरने का कोई दुख नहीं है पर ना जाने मुझे ऐसा क्यों लग रहा
है जैसे कुछ बहुत बड़ा और बुरा होने वाला है
नागराज का सोचना बिलकुल भी गलत नहीं था खतरा बड़ा था बहुत बड़ा और जल्दी सबके सामने आने वाला था
हिमालय पर
बिषम -- अब सबसे पहले मुझे कुछ गुलाम चाईए जो इस महान कार्य को सम्पन करने मैं मेरी मदत कर सके और मुझे यहां से दूर
किसी असम नामक जगह से किसी शक्तिसाली प्राणी के संकेत मिल रहे है यही प्राणी मेरा पहला गुलाम होगा ओह्ह तो इसका नाम
कोबी है
कोबी किसी अनजान जगह पर
कोबी - कुछ दिनों से यहां बहुत हलचल हो रही है कुछ तो गड़बड़ है
तभी बिषम कोबी के सामने प्रकट हो गया
बिषम - ओह्ह्ह शानदार एक आधा पशु और आधा इंसान वाह तू तो मेरी सेना का सेना पति बनेगा
कोबी - तू शायद इन् जंगलो में पहली बार आया है इसलिए तुझे माफ़ किया अपनी यह अजीब सी सक्ल लेकर दफा हो जा यहां से
बिषम - कोबी यही नाम है ना तेरा तो सुन चुपचाप मेरा गुलाम बन जा नहीं तो। .
बात ख़तम होने से पहले ही कोबी ने एक पेड उखाड़ कर बिषम की और फेंक दिया
पेड बिषम से टकराने से पहले ही जल कर राख हो गया
बिषम - मूर्ख तू क्या सोच रहा है इस मामूली से पेड से तू मुझे चोट पंहुचा सकता है मैं अपने आप मैं एक पूरा ब्रह्माण्ड हूँ इस पुरे ब्रह्माण्ड मैं कोई ऐसा नहीं जो
मुझे छू भी सके
कोबी (यह सच मैं कोई अति सक्तिशाली प्राणी लग रहा है )
बिषम ने हवा मेँ एक काला गोल घेरा बनाया और उस घेरे मे से एक अजीब सा जीव बहार आया और बहार आते ही वह
जीव कोबी की और लपक पड़ा
कोबी - उफ़ इतना पुर्तीला जीव तो मैंने आज तक नहीं देखा और मुझे इसके इन् अजीब से पंजो से बचना होगा
जीव ने कोबी को एक घुसा दे दिया और कोबी उड़ता हुआ एक पेड से जा टकराया और उसे दिन मैं तारे नजर आ गए
कोबी - कौन सॉ चमनप्राश ख़ाता है यह जीव एक ही मुक्के मैं मुझे नानी याद आ गयी
कोबी - अब देख बच्चे कोबी ने अपने दुम अद्भुत ढंग से बड़ी की और जीव को हवा में पकड़ कर उछाल दिया
बिषम ( उफ़ यह कोबी तो मेरा वक़्त बर्बाद कर रहा है ऐसे काम नहीं चलेगा )
बिषम ने अगले पल कई और ब्लैक होल टाइप के द्वार खोल दिए और फिर कई जीव उन् दरवाज़ों से बहार निकलने लगे और देखते ही देखते
कई जीवों ने कोबी को चारो तरफ से घेर लिया
कोबी - बिषम अच्छी चाल है पर देख अब कोबी का कमाल जय भेड़िया देवता की
और उसकी प्रलयकारी गदा उसके हाथ में थी कोबी ने गोल गोल घूमना स्टार्ट कर दिया और जीव गदा से टकरा कर तिनको की भांति उड़ने लगे
बिषम - ( उफ़ यह प्राणी तो सचमुच बहुत शक्तिसाली है मुझे इसे रोकना होगा )
बिषम - रुक जा कोबी ऊपर देख
कोबी ने ऊपर देखा और एक बहुत बड़ा ब्लैक होल हवा में बन गया बहुत उचाई पर
बिषम - ध्यान से देख इस द्वार को इसमें एक बहुत बड़ा उल्का पिंड जन्म ले रहा है अब अगर तू रुका नहीं तो पूरा जगल तबाह कर दूंगा एक
जीव नहीं बच पायेगा सोच ले क्या करना है चुप चाप मेरे जीवो को अपने करीब आने दे
कोबी (उफ़ यह जैसा बोल रहा है वैसा ही करना होगा वरना पूरा जंगल खाक में मिल जायेगा )
और हज़ारो जीवो ने कोबी को अपनी गिरफत में ले लिया और जब उन् जीवो ने अपनी गिरफत छोड़ी तो कोबी की eyes बिलकुल
ब्लैक हो चुकी थी
बिषम - हा हा अब तू मेरा गुलाम है
कोबी चुप था
बिषम - मेरी डार्क energy पावर मुझे बता रही है की इसके जैसे बहुत से महानयक इस गृह पर है जो मेरा रास्ता रोक सकते है
नागराज - एक सर्प मानव जिसके अंदर लाखो सर्पो का बल है और उसके आलवा उसके शरीर में कई चमककारी इच्छाधरी सर्प
भी रहते है और वह जहरीले पुकार भी छोड़ता है और। ... वाह कितनी शक्तियों का मालिक है यह यह मुझे अपने रास्ते का रोड़ा लग रहा
है
परमाणु - एक परमाणु ऊर्जा का प्रयोग करने वाला महानायक और यह अपना रूप छोटा बड़ा भी कर सकता है और भी कई शक्तियां है इसके पास
हम्म यह भी बहुत बलशाली लग रहा है
इंस्पेक्टर स्टील -- यह भी बहुत बलशाली लग रहा है
डोगा - इसके पास आग उगलने वाले हथियार है यह भी बहुत शक्तिसाली है और यह मार खाने के बाद चिल्लाता नहीं यह कैसे शक्ति है
ध्रुव - यह कैसा महानायक इसके पास तो कुछ भी नहीं शायद सबसे कमज़ोर यही है इससे मुझे कोई खतरा नहीं
मेरा अगला शिकार डोगा होगा ----
कंटिन्यू... part 3--------------------------------------------------------------------------
मेरा अगला शिकार डोगा होगा ----
पर ना जाने क्यों मेरी डार्क एनर्जी एक महाशक्ति के नहीं ढूंढ पा रही वो इनमे से एक है और वह एक नारी है खैर मैं उसे भी ढूंढ निकलूंगा मुझ से कोई नहीं बच सकता कोई भी नहीं
मुंबई -
डोगा आज फिर रात अपनी गस्त पर निकल चूका था और ना जाने क्यों आज उसे उसके ज़्यादा सिपाही सड़क पर नहीं दिख रहे थे
अचानक डोगा की नज़र कुछ दूर खड़ी एक वैन पर गयी जिसके पीछे से एक बड़ी पूछ नजर आ रही थी
डोगा -- यह किस जानवर की पूछ है नजदीक चल कर देखना चाईए
डोगा धीरे से करीब गया और उसको समझ में आ गया की उसके सिपाही आज कम क्यों दिख रहे थे
वह जीव कई कुत्तो को मार कर खा रहा था और यह देख कर डोगा का खून उसकी आँखों मैं भर आया वह गुस्से से पागल हो गया
डोगा - तू इस पृत्वी का तो नहीं लग रहा लेकिन तेरे इस किये की सजा डोगा तुजे नरक में पंहुचा कर देगा डोगा ने गोलियों की बौछार कर दी
जीव पर गोलियां का असर तो हुआ पर उत्तना भी नहीं जितना डोगा ने सोचा था
जीव डोगा की और मुड़ गया और डोगा पर अपनी पूछ का एक जोरदार वॉर कर दिया डोगा उड़ कर दूर जा गिरा
डोगा (उफ़ बहुत ही शक्तिसाली जीव है पर खैर यह डोगा के बारूद को नहीं झेल सकता )
यह युद्ध कोई बड़े गौर से देख रहा था
अगली बार फिर जीव ने डोगा पर छलांग लगा दी पर इस बार डोगा ने उसके खुले जबड़े में एक हथगोला दिया और अपनी मजबूत पकड़ से
उसका जबड़ा पकड़ कर बंद कर दिया अगले पल जीव बम के एक धमाके के साथ उड़ गया और डोगा का बदन खून से नाहा गया !
डोगा - (ऐसा प्राणी यहां मुंबई मैं कहाँ से आ गया)
पीछे से आवाज़ आयी-- यह प्राणी मेरे गृह का है डोगा
डोगा पीछे मुडा और
डोगा - तू कौन है और तेरी अजीब सी सूरत बता रही है के तू इस पृत्वी का तो हो ही नहीं सकता
डोगा सही था वो विषम था
बिषम - HAAAA मैं कौन हूँ यह तू जल्दी ही जान जायेगा पर अभी तो मुझे तेरे जैसे एक गुलाम की ज़रूरत है
डोगा -- ओह्ह तो तू डोगा को गुलाम बनाना चाहता है ठीक है कोशिश कर ले खैर पहले तेरा कुछ स्वागत तो कर लूँ
डोगा ने फिर से गोलियों की बौछार कर दी और एक एक गोली निशाने पर लगी पर बिषम अपनी जगह से हिला भी नहीं
बिषम - HAAAA डोगा तू मुझे गोलियों से मारना चाहता है बहुत अच्छे तुजे अंदाज़ा भी नहीं की तू किस से टकरा रहा है
खैर तुझे एक और मौका दिया कोशिश कर के देख शायद तू मुझे ख़तम कर सके
डोगा (हम्म्म यह कुछ टेडी खीर लग रहा है इस हथगोले से मैंने इसके बनाये हुए जीव को नस्ट कर दिया था शायद इस पर इसका कुछ असर हो )
डोगा ने हथगोला बिषम की और फैक मारा पर बीच में एक काला सा द्वार खुल गया और बम उस में समां गया और डोगा को सिर्फ आवाज़
सुनाई दी
बिषम - मुझे इस ब्रह्माण्ड की कोई शक्ति नहीं मार सकती तो तेरे यह टुच्चे से हथियार क्या करेंगे डोगा
डोगा - ध्यान से सुन तू जो भी है मुझे कोई फ़र्क़ नहीं पड़ता डोगा खुद एक हथियार है जिसके जिस्म मैं खून की जगह बारूद दौड़ता है और उसका गुस्सा एक आग है जो उस बारूद को सुलगाने का
काम करता है और जब यह बारूद फटता है तो दुश्मन के खून के इतने छींटे उड़ते है की यह पता करना मुश्किल हो जाता है की अचनाक मानसून
कहाँ से आ गया
बिषम - ( यह कुछ पागल लग रहा है यह ऐसा जवाब क्यों दे रहा है कही यह इसकी कोई छुपी हुवी शक्ति तो नहीं )
बिषम - डोगा अब तू बिषम का असली रूप देखेगा यह देख
बिषम ने एक बड़ा काला गोला प्रकट किया और डोगा उस गोले मे समां गया और कुछ पल बाद डोगा
डोगा - अरे यह मैं कहाँ आ गया यह कौन से जगह है
डोगा तो बिषम की आवाज़ सुनाई दी यह कोई
बिषम - डोगा यह मेरा घर है तुम अपनी पृत्वी से १००००००० प्रकाश वर्ष दूर मेरे गृह पर हो और यहां सिर्फ मेरा राज चलता है
यह गृह डार्क ENERGY का बना है और यहां पर हर चीज़ डार्क ENERGY से चलती है चाहे यहां रहने वाले जीव हो यह कुछ और
और अब मेरी वजह से तुम डार्क ENERGY को ऑक्सीजन मैं कन्वर्ट कर पा रहे हो सो तुम्हारी सांसे तब तक है जब तक मैं चाहू
डोगा - जब तुम इतने शक्तिसाली हो तो तुम्हे मुझे से क्या काम तुम तो कोई भी काम खुद कर सकते हो
बिषम - नहीं डोगा मैं इस ब्रह्माण्ड की सबसे बड़ी शक्ति के आगे अभी भी बहुत कमज़ोर हूँ और मैं अपने गृह पर डार्क ENERGY का प्रयोग तो असीमित
मात्रा मैं कर सकता हूँ पर हर जगह मैं इसका प्रयोग खुल कर नहीं सकता डार्क ENERGY को एक गृह से दूसरे गृह ले जाने मैं कई लाखो साल लग जाते है
डोगा - ओह्ह यानि तुम पृत्वी पर लाखो सालो से हो कमाल है
बिषम - लाखो नहीं करोडो मैंने पृत्वी को करोडो साल पहले किसी खास योजना के तहत चुना और कमाल की बात यह हो गयी की जो शक्ति मुझे ब्रह्माण्ड का सबसे शक्तिसाली प्राणी बना वह पृत्वी पर ही मौजूद है और अब मैं उसके बहुत करीब हूँ पर न जाने कौन सी ऐसी शक्ति है जो मुझे उस शक्ति तक
पहुंचने से रोक रही है
डोगा - तो तुम चाहते हो की मैं उसको ढूडने मैं तुम्हारी मदत करू
बिषम - हाँ और अगर तुम ऐसा नहीं करोगे तो मेरी डार्क एनर्जी अभी भी बहुत मात्रा मैं पृत्वी पर है और मेरे यह जीव जो तुम अपने आस पास देख रहे
हो पल भर मैं तुम्हारी पृत्वी पर पहुंच कर विनाश लीला मचा देंगे
डोगा ( उफ़ यह क्या इसकी शक्तियां मेरी सोच से कई ज़्यादा है और मैं इसके गृह पर इसके साथ युद्ध नहीं कर सकता क्यों ना इसकी बात मान ली
जाये और फिर मुझे इस मुसीबत की जड़ तक जाने का कोई हल भी मिल जायेगा )
डोगा - ठीक है लेकिन मैं उस शक्ति को कैसे दुहड़ुँगा
बिषम - उसमे मेरी डार्क एनर्जी तुम्हारी मदत करेगी और अकेले नहीं तो डोगा मिलो अपने दोस्त
कोबी सी
बिषम - ने एक द्वार प्रकट किया और कोबी डोगा के सामने था
डोगा- ????
part -4----------------------------------------------------------------------
राजनगर राजन महारा का घर
श्वेता - भइआ आपने टिकटोक देखा
ध्रुव - उफ़ यह बीमारी भी लग गयी तुजे तू दिमाग से पैदल है मुझे पता है पर इतनी बड़ी यह मुझे आज पता चल गया
श्वेता - अरे भइआ यह सीरियस मैटर है किसी ने एक वीडियो अपलोड की है जिसमे नागराज को एक मामूली से गुंडे
से लोहा लेने में घंटो लग गए उसके बाद न जाने क्या हुआ और उस गुंडे ने नागराज को काट खा लिया और फिर वह
अल्लाह को प्यारा हो गया
ध्रुव - मामूली गुंडा वीडियो दिखा
श्वेता - ऐसे नहीं पहले मुझे टिकटॉक पर फॉलो करो
ध्रुव ने फ़ोन छीन लिया और ध्रुव अपनी बाज़ जैसे आंखों से वीडियो को देखने लगा और कुछ पल बाद उसका ध्यान उस
औरत की और गया जो वहां से गुज़री थी और जिसके जाने के बाद पासा इतना शक्तिसाली हो गया था
ध्रुव - अरे यह तो वही औरत है जो उस कमाण्डो वाले हादसे मे दिखी थी और मैंने इसको इसके लबादे से पहचान लिया मुझे
नागराज से सम्पर्क करना होगा जल्दी से जल्दी
ध्रुव - सुन बंदरिया में किसी काम से मुंबई जा रहा हूँ ले अपना फ़ोन और यह टिकटोक पर मैं तुजे आने के बाद फॉलो करूँगा
श्वेता चुप थी ध्रुव घर से निकल चूका था
श्वेता - भइआ किसी औरत की बात कर रहा था कुछ तो गड़बड़ है लगता है मुझे अब बनाना ही होगा चण्डिका
श्वेता भी चण्डिका बनने की तैयारी कर चुकी थी
नागदीप पर भी एक हलचल मच गयी थी
कालदूत और विसर्पी
विसर्पी - महातमन आपने मुझे क्यों बुलाया और आप इतने घबराये हुए क्यों है
कालदूत - बात ही कुछ ऐसी है हम्हें लगता है वह जाग चूका है
विसर्पी - वह कौन
कालदूत - बिषम
विसर्पी - बिषम यह कौन है मैंने तो आपके मुँह से कभी उसका जिक्र नहीं सुना
कालदूत - हम उसे अपनी यादो मे ही रखना चाहते थे क्योकि उसका साया भी पूरी पृत्वी लोग का विनाश कर सकता है
विसर्पी - पर यह है कौन
कालदूत - यह बहुत लम्बी कहानी है आज से करोडो साल पहले जब भगवान शिव ने इस समस्त सृष्टि या बोलो ब्रह्माण्ड
से सभी राक्षसों को समाप्त करने का बेड़ा उठाया क्योकि उन्ही के दिए हुए वरदानो ने कुछ राक्षस इतने शक्तिसाली हो गए
की देवताओ के लिए उन्हें हारना नामुकिन हो गया अब राक्षसों का प्रकोप बढ़ता चला गया और वैसे तो ऐसी समस्याओं
का हल भगवान विष्णु करते है पर उस वक़्त उनका सातवा अवतार राम रावण से युद्ध कर रहा था जिसे हारना उनके लिए इतना भी मुश्किल नहीं था
पर असली मुसीबत था रावण का सबसे बड़ा पुत्र मेघनाद जो काली तामसिक शक्तियों का मालिक था और यह शक्तियां ना देवताओं की बनायीं हुयी
थी न असुरो की यह मेघनाद को निकुम्बाला देवी से प्राप्त होती थी जो ब्रह्माण्ड मे तैर रही डार्क एनर्जी की स्वामी है उनके अलवा उनका पुत्र यानि बिषम ही
इन शक्तियां को कण्ट्रोल कर सकता था और कोई भी नहीं निकुम्बाला देवी अपने पुत्र से कभी भी खुश नहीं रहती थी कारण था उसका अपना अलग गृह
बनाने का सपना जहां से वह सम्पूर्ण डार्क एनर्जी को कण्ट्रोल करना चाहता था मेघनाद की मौत का निकुम्बाला देवी पर भी असर पड़ा उन्हें उसकी उसकी मौत
मे देवताओं की चाल लगी सो उन्होने गुस्से में अपने पुत्र को अपनी असमित डार्क पावर का एक बहुत बड़ा हिस्सा दे दिया और खुद को देवताओं और असुर
दोनों से अलग कर दिया अब बिषम उन् शक्तियों का स्वामी था उसने अपने अनुसार वह शक्तियों देवताओं और असुरो मे बाटना शुरू कर दिया उन् शक्तियों
का उपयोग देवता तो ढंग से न कर पाए पर असुरों ने उन शक्तियों के प्रयोग से कठिन से कठिन शिव तपस्या करना शुरू कर दिया और परिणाम स्वरूप
उन्हें भगवान शिव वरदान देने पर मजबूर हो गए और असुरों ने पूरी ब्रह्माण्ड में कहर मचाना शुरु कर दिया अब इस मुसीबत का समाधान सिर्फ भोले नाथ
के पास था जो अपने विराट रूप से पुरे ब्रह्माण्ड की डार्क एनर्जी को सोख सकते थे सो उन्होंने वही किया और डार्क एनर्जी को सोखना शुरू कर दिया
असुर अपनी शक्ति खोने लगे और देवता उन्हें बड़ी आसानी से हराने लगे क्योकि डार्क एनर्जी एअक नशे की तरह काम करती है एक बार वह तुम्हें मिल जाये
तो तुम्हे उसकी आदत पड़ जाती है बिना डार्क एनर्जी के बिना असुर देवताओं के आगे ज़्यादा न टिक पाए पर भगवान शिव का गुस्सा यही नहीं ठहरा उन्होंने
बिषम को नस्ट करने की ठानी पर निकुम्बाला देवी ने भगवान शिव से आग्रह करके अपने पुत्र को बचा लिया।
भगवान शिव ने बिषम की सारी डार्क एनर्जी उसके शरीर से अलग करके उसे पृत्वी पर फैक दिया पर बिषम का गृह अभी भी बच गया और उसने धरती
पर चुपचाप रहते हुए धरती से अपने गृह की बीच की दुरी को तय करते हुए एक द्वार बना लिया और धीरे धीरे अपने गृह से अपनी डार्क एनर्जी को धरती
पर लाने लगा हम यह सब जानते थे पर उसकी डार्क एनर्जी के कारण वह कहाँ है इसका पता नहीं लगा सकते और अब वह वापस आ गया है अपनी पूरी
sakti के साथ और वह उस शक्ति को प्राप्त करने की कोशिश कर रहा है जिसके बाद उसे कोई भी नहीं रोक सकता हम भी उस शक्ति के बारे मैं ज़्यादा नहीं
जानते पर इतना पता है की वह शक्ति इस ब्रह्माण्ड की किसी भी शक्ति से बड़ी है और उसका मुकाबला ना देव कर सकते है ना दानव ना तीनो महादेव
ना युगम ना परम शक्ति कोई भी नहीं
विसर्पी - पर ऐसी क्या शक्ति है वो जिसे कोई भी नहीं हरा सकता
कालदूत - हम्हे भी नहीं पता बस इतना पता है की वह शक्ति इस धरती पर ही है और बिषम उसे ढूढ रहा है
विसर्पी - मैं चाहता हूँ की तुम नागराज से मिलो और उसे इस महा संकट से अवगत करवाओ क्योकि नागराज वो कर सकता है जो देवता भी नहीं कर सकते
विसर्पी - जी मैं नागराज से जल्दी संपर्क करने की कोशिश करती हूँ
कालदूत - ठीक है जल्दी करो अब ज़्यादा देर मत करो
दोस्त और प्रेमिका दोनों नागराज से मिलने निकल चुके थे और दोनों का मकसद भी एक ही था
इस कहानी की कड़ियाँ दिल्ली मैं भी स्टार्ट हो गयी थी
जहाँ विनय परमाणु बन कर निकल चूका था और क्योकि शहर में कई जगहों पर बहुत ही अजीब गरीब प्राणिओ ने हमला कर दिया था
परमाणु - प्रोबॉट ने मुझे इसी जगह के संकेत दिए थे पर यहां तो एक नया मेट्रो स्टेशन बन रहा है और कोई भी वैसा अजीब प्राणी नहीं दिख रहा
है
परमाणु के पीछे से एक बहुत ही भयानक आवाज़ आयी -- वो सब प्राणी सब मेरे हे बॉडी के पार्ट है परमाणु
परमाणु पीछे मुंडा और सुन पड़ गया कुछ पल के लिए उसने ऐसा मंजर शायद ही कभी पहले देखा हो
परमाणु - उफ़ यह क्या बला है
प्राणी - मुझे तू २ नाम से से बुला सकता है एक कालसी यह फिर अपनी मौत सोच ने तुझे जो भी अच्छा लगे
कालसी ने बिना समय गवाए परमाणु पर हज़ारो काले गोले बरसा दिए
परमाणु - उफ़ ये क्या है मुझे बचना होगा इन् गोलों से इनसे जो भी चीज़ टकरा रही है इनके अंदर समां रही है
कालसी - हा हां
परमाणु - (इस पर परमाणु ऊर्जा का वॉर करता हूँ)
परमाणु ने उस पर परमाणु ऊर्जा के कई वॉर किये वॉर बहुत घातक थे पर कालसी उनसे बचने की जगह उन्हें अपने ऊपर लेने लगा और
कालसी - में हर ऊर्जा को सोख सकता हूँ परमाणु देखते है तू मेरी ऊर्जा को सोख सकता है की नहीं
इस बार कालसी ने हवा मे एक बहुत बड़ा गोला बना दिया और वह गोला बिलकुल एअक eye की तरह परमाणु को फॉलो करके उस पर वॉर करने
लगा परमाणु ने भी कई वॉर किये पर वह बीच में कालसी ने सोख लिए
परमाणु ( उफ़ इस तरह कब तक बचता रहूँगा कुछ तो करना होगा )
यह युद्ध कोई अनजान साया देख रहा था वह सोच रहा था ( परमाणु को अभी तो मेरी हेल्प की कोई ज़रूरत नहीं है पर जल्दी पड़ने वाली है सही समय
का इंतज़ार करता हूँ )
परमाणु बच रहा था फिर भी एक वॉर उस पर जा लगा और वह गिर गया अब मौत की उस आँख का निशाना उसका सर था
साया - टाइम आ गया है अब इस युद्ध मैं कूदना ही होगा
कंटिन्यू इन इन ५ पार्ट
---------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------
और वो साया कोई और नहीं इंस्पेक्टर स्टील था कालसी की बनायीं आंख ने एक बहुत शक्तिसाली ऊर्जा वॉर किया
जिसे वह स्टील का बदन अपने ऊपर झेल गया और बस थोड़ा सा डगमगाया |
परमाणु " अरे स्टील तुम यहां कैसे "
स्टील "वह कुछ काम से तुमसे मिलने आया था पता चला तुम यहां वह जीपीएस से तुम्हारी लोकेशन ट्रेस कर ली "
परमाणु " अब एक से भले दो "
परमाणु " इसके वॉर का तुम पर कोई असर नहीं हुआ "
स्टील "नहीं ऐसा नहीं है मेरी बॉडी बहुत गरम हो गयी है जिसे ठंडा करने के लिए मुझे थोड़ा टाइम चाईए "
परमाणु "वही तो हमारे पास नहीं है मेरी पास एक आईडिया है "
दोनों पुराने साथी है सो अब आईडिया दोनों के दिमाग मैं था
कालसी " अरे यह दोनों अलग अलग यह क्या कर रहे है "
परमाणु ने अपना रूप बहुत छोटा कर दिया और इंस्पेक्टर स्टील की मेगा गन मैं जा घुसा अब उसका गणत्व बहुत ज्यादा था स्टील ने अपनी
गन से एक मेगा वॉर उस आंख पर किया और energy ब्लास्ट के साथ परमाणु भी उस आंख से जा टकराया
energy ब्लास्ट का तो आंख पर कुछ खास असर नहीं हुआ पर परमाणु का गणत्व ज़ादा होने के कारण आंख को परमाणु ने घायल कर दिया और वह
अंधी हो कर इधर उधर वॉर करने लगी
कालसी " वह मेरी बनायीं आंख इधर उधर वॉर कर रही है वह अंधी हो गयी है और मुझ पर भी वॉर कर सकती है मुझे इसे नस्ट करना होगा "
कालसी ने अपने हथियार को खुद नस्ट कर दिया
परमाणु "बहुत अच्छे "
परमाणु अपने सही रूप मे वापस आ गया और उसने एक परमाणु ऊर्जा वॉर कालसी पर कर दिया
कालसी "आह्ह्ह्हह्ह इसके वॉर मुझ पर कैसे असर कर रहे है "
परमाणु - "कालसी तू भूल गया मैंने अपने छोटे रूप मैं तेरी बनायीं आंख से कुछ ऊर्जा सोख कर अपनी परमाणु ऊर्जा में मिक्स कर दी है ":
अब मेरी परमाणु ऊर्जा में तेरी शक्ति भी है "
कालसी ( कुछ करना होगा यह तो मेरे हथियार से मुझ पर वॉर कर रहा है और वह दूसरा कहाँ गया)
अगले पल एक सुपर पंच ने कालसी का दिमाग घुमा दिया
कालसी - उफ्फ्फ
कालसी ज़मीन पर था और उसके सामने स्टील था
कालसी ( सिर घूम रहा है )
स्टील " कैसी रही "
कालसी - ( मैं इन दोनों से एक साथ नहीं जीत सकता मुझे हेल्प चाईए मुझे सम्राट बिषम को संकेत भेजना होगा )
इधर कालसी बड़ी मुश्किल में था
उधर ध्रुव और विसर्पी मुंबई में नागराज के घर पहुंच चुके थे
ध्रुव - अरे विसर्पी तुम यहां
विसर्पी - हाँ ध्रुव
नागराज वहां भारती के साथ आ पंहुचा
नागराज - अरे तुम दोनों एक साथ यहां
ध्रुव और विसर्पी ने नागराज को एक एक करके पूरी कहानी सुना दी
नागराज - ओह्ह यह तो बहुत चिन्ता का विषय है
ध्रुव - सो बिषम कुछ ऐसी शक्ति ढूंढ रहा है जिसे ना कोई त्रिदेव रोक सकता ना युगम ना परम शक्ति पर ऐसा क्या हो सकता है और वह नकाब पोश
औरत कौन है जो हर जगह दिख रही है और उसके साथ एक छोटा सा बच्चा भी है कही बिषम इस औरत को तो नहीं ढूंढ रहा पर बिषम जैसे महाशक्तिसाली
प्राणी को उस औरत से ऐसी कौन सी शक्ति मिल सकती है जो उसे ब्रह्माण्ड का सबसे ताकतवर प्राणी बना सकती है
नागराज - यह तो नहीं पता पर
इससे पहले नागराज कुछ बोल पता कमरे का दरवाज़ा टूट गया और सामने का मंजर देख कर चारो एक साथ बोल पड़े
आल --- ओह्ह्ह माय गॉड
सामने मौत थी जिसका सिर कोबी का था और बॉडी डोगा की
नागराज - डोगा और कोबी
डोगा और कोबी - नहीं नागराज ना डोगा ना कोबी मुझे प्यार से तू कोड़ोगी बोल सकता है और अब मैं तुम चारो को एक साथ मौत के हवाले करके
सम्राट बिसम को बहुत बड़ा तोहफा दूंगा
ध्रुव - " इस बिसम ने यह डोगा और कोबी के साथ क्या कर दिया "
नागराज - "मेरी एक विष फुंकार इस कोड़ोगी के लिए काफी है उसके उसके बाद यह सोच लेंगे की इनके साथ बिसम ने ऐसा कैसे किया और इनको
अलग कैसे किया जाये "
नागराज ने विष फुंकार कोड़ोगी के मुँह पर दे मारी पर कोड़ोगी पर उसका कोई असर नहीं हुआ
कोड़ोगी - "नागराज मुझ पर तेरी इन शक्तियों का कोई असर नहीं होगा क्योकि मेरे चारो तरफ डार्क energy के छोटे छोटे घेरे है जो ब्लैकहोल की
तरह किसी भी ऊर्जा को सोक सकते है "
कोड़ोगी ने नागराज को बड़ी फुर्ती से पकड़ लिया और उठा कर खिड़की से बहार फेंक दिया
कोड़ोगी "हा अब तुम तीनो का क्या होगा "
ध्रुव (इसने तो नागराज को ऐसे फेंक दिया जैसे कोई मिटटी का खिलौना हो )
कोड़ोगी भारती की तरफ लपका " इस बाल कटी लड़की को भी नागराज के साथ फेंक देता हूँ "
पर उससे पहले एक किक उसके मुँह पर जा लगी कोड़ोगी पर कुछ खास असर नहीं हुआ पर वह थोड़ा डगमगया और उसका ध्यान अब ध्रुव पर चला गया
कोड़ोगी - ओह्ह मैं तुजे कैसे भूल गया कोड़ोगी ध्रुव की तरफ लपका पर इस बार उसके मुँह पर जो किक पड़ी वह पहले से हज़ारो गुणा ज़्यादा
शक्तिसाली थी और वह किक नागराज की थी जो अपनी नागरशी से वापस आ गया था
नागराज - "मेरी होते हुए मेरे दोस्तों का कोई बाल भी बांका नहीं कर सकता "
कोड़ोगी - ठीक है फिर एक साथ हम चारो का बाल बांका करता हूँ
यह बोलते ही उसने एक पंच ज़मीन पर दे मारा और पूरा भारती टावर एक जटके के साथ ढह गया और कोड़ोगी के साथ चारो १०वी मंज़िल से नीचे गिरने लगे
पर गिरते हुए भी नागराज ने सबको बचा लिया उसने अपने सर्पो से एक बड़ा पैराशूट बना दिया और चारो उसके नीचे आ गए भारती को ध्रुव ने थाम लिया
और विसर्पी को नागराज ने और ऊपर से गिरते हुए मलवे को नागराज के पैराशूट ने
नागराज तीनो के साथ पहेली मज़िल पर पहुंच गया और उसके साथ वहां कोड़ोगी भी आ पंहुचा नागराज ने सर्प वॉर किया पर उसके सर्प कोड़ोगी के चारो और बह रहे छोटे छोटे गोलों में समां गए और गायब हो गए
पर गिरते हुए भी नागराज ने सबको बचा लिया उसने अपने सर्पो से एक बड़ा पैराशूट बना दिया और चारो उसके नीचे आ गए भारती को ध्रुव ने थाम लिया
और विसर्पी को नागराज ने और ऊपर से गिरते हुए मलवे को नागराज के पैराशूट ने
नागराज तीनो के साथ पहेली मज़िल पर पहुंच गया और उसके साथ वहां कोड़ोगी भी आ पंहुचा नागराज ने सर्प वॉर किया पर उसके सर्प कोड़ोगी के चारो और बह रहे छोटे छोटे गोलों में समां गए और गायब हो गए
कोड़ोगी " मैंने पहले ही बोला था तेरी कोई भी शक्ति मैं सोख सकता हूँ "
ध्रुव - " नागराज इस पर ऐसे वॉर करके कोई फायदा नहीं "
नागराज - "तुम सही बोल रहे हो ध्रुव इस पर कोई भी नागशक्ति व्यर्थ है "
ध्रुव - नागराज मैंने एक चीज़ नोटिस की है की यह बहुत रुक रुक के वॉर करता है मतलब यह लगातार वॉर नहीं करता
नागराज - इसका क्या मतलब हो सकता है ध्रुव
ध्रुव - सीधा का मतलब है नागराज की इसको कही और से ऊर्जा प्राप्त हो रही है और यह उस ऊर्जा को बहुत सोच समझ कर यूज़ करता है
नागराज - फिर तो हो सकता है यह कोबी और डोगा भी ना हो कोई ऊर्जा का रूप हो जो किसी कारण से से बहुत ठोस हो गया हो
ध्रुव - नहीं नागराज यह नहीं हो सकता ऐसा होता तो तुम्हारे वॉर का इस पर कोई असर नहीं होता क्योकि ठोस ऊर्जा का गणत्व बहुत ही ज़्यादा होता है
नागराज - हम्म
नागराज - फिर इसको रोका कैसे जैसे
ध्रुव - कोबी और डोगा दोनों जल्दी लड़ाई का फैसला करने में विश्वास करते है सो हुम्हे इनको देर तक लड़ाई में उलझा कर रखना है फिर देखो
नागराज - में समझ गया ध्रुव तुम क्या सोच रहे हो
और फिर ध्रुव और नागराज का साथ विसर्पी और भारती ने भी देना शुरू कर दिया
और कोड़ोगी पर चारो दिशाओं से हमले स्टार्ट हो गए
कोड़ोगी जल्दी ही गुस्से में आ गया
कोड़ोगी - ( उफ़ अगर मेरे साथ इस डोगा का शरीर नहीं होता तो मैं इनको अभी निपटा देता )
डोगा को हर युद्ध का फैसला जल्दी करने की आदत है और अब वह भी इस मामले को जल्दी निपटना चाहता था और वह अँधा धुंध वॉर कर रहा है
जिसे ध्रुव और नागराज आराम से बचा रहे थे इस बीच नागराज ने अपने सर्पो की मदत से एक बहुत बड़ा होल कर दिया और उसे अपने सर्पो से ढक
दिया अगले पल चारो ने कोड़ोगी को एक साथ किक मारी और वह होल के ऊपर जा गिरा सर्पो ने अपने बंधन कमज़ोर कर दिए और कोड़ोगी उस होल
में जा गिरा
ध्रुव - वाह नागराज
नागराज - मेरे बहुत से सर्प होल और गहरा कर रहे है अब कोड़ोगी को इस होल से निकलने में बहुत वक़्त लगेगा
पर नागराज गलत था अगले पल कोड़ोगी उनके सामने था
कोड़ोगी - नागराज तुम्हारा बनाया होल गहरा तो था पर चौड़ा नहीं मैंने अपने शरीर को फैला कर उसमें अपने आप को ज़्यादा गहरा गिराने से बचा लिया
लेकिन अब तुम्हे कौन बचाएगा
कोड़ोगी - ने पास खड़ी एक कार उठा कर नागराज के ऊपर फैक दी
जिसे नागराज आराम से रोक सकता था पर विसर्पी ने वह वॉर अपने ऊपर ले लिया और वॉर ज़ोरदार था वह वॉर झेल ना पायी और बेहोशी की दुनिया में चली गयी
नागराज गुस्से मैं आ गया और उसने एक पर्चण्ड विष फुंकार कोड़ोगी के मुँह पर दे मारी और इस बार कोड़ोगी पर इसका हल्का सा असर हुआ
यह लड़ाई कोई और भी देख रहा था और वह थी मिस किलर और नगीना
नगीना - वाह मिस किलर नागराज किसी और से लड़ रहा है और तुम्हे उसके जहर की प्रचुर मात्रा भी मिल रही है
मिस किलर- हाँ नगीना जहाँ नागराज युद्ध कर रहा है वहां एक अजीब सी ऊर्जा बह रही है जिसे और जिसे मैं खाफी वक़्त से सोख रही हूँ अपनी इस मशीन
के वजह से अब उसमे नागराज का पर्चण्ड जहर भी शामिल हो गया है और अब दोनों ऊर्जाओं का यह मिश्रण बहुत घातक ऊर्जा बनाने वाला है जिसे तुम
अपने इस मुण्ड से कण्ट्रोल कर सकती हो उसके बाद वो कालदूत भी तुम्हारे आगे कुछ नहीं
नगीना - वाह डार्लिंग तुम जीनियस हो पर तुम्हारी यह मशीन कितनी ऊर्जा सोख सकती है और यह कैसे काम करती है
मिस किलर- तुम आम खाओ दोस्त और यह इतनी ऊर्जा सोख सकता है की मैं उनसे लाखो परमाणु बम बना शक्ति हूँ वैसे यह मशीन
1,000,000 joules एक बारी मैं सोख सकती है
नगीना - हम्म ( मिस किलर जैसा दिमाग शायद ही किसी के पास हो )
तभी नगीना की नज़र एक सर्प पर पड़ी जिसे उसने पकड़ लिया और फिर
नगीना - यह तो जासूस सर्प है। ..
मिस किलर - क्या नागराज
नगीना - अरे नहीं पगली हमारी किस्मत इतनी भी बुरी नहीं है यह नागराज का सर्प नहीं है यह मुझे
इससे पहले नगीना कुछ बोल पाती वहां नागमणि और नागदंत आ धमके
नागदंत - रुक जाओ नगीना यह मेरा जासूस सर्प है
मिस किलर - तुम दोनों हम पर क्यों नज़र रख रहे हो
नागमणि - तुम पर नहीं तुम्हारी इस मशीन पर जो किसी अजीब और शक्तिसाली ऊर्जा को सोख रही है और इसके अलवा कुछ ऐसा भी है जिसके मदत से
तुम इस पृत्वी को क्या ब्रह्माण्ड को जीत सकते हो
मिस किलर - ऐसा क्या
नागमणि - नागदंत का एक जासूस सर्प नागदीप पर भी है जिसने वहां से कुछ बहुत खास सूचना हम तक पहुंचाई है
और फिर ने मिस किलर और नगीना को बिसम और उस महाशक्ति की जो पृत्वी पर है जिसे बिसम ढूंढ रहा है उसकी पूरी कहानी सुना दी
मिस किलर - वाह्ह अगर कोई ऐसी शक्ति पृत्वी पर है तो हुम्हे उसे किसी भी हाल में ढूढ़ना होगा फिर हुम्हे कोई नहीं रोक सकता
नागमणि - तुम भूल गयी मिस किलर हमारे अलवा एक और शक्ति उस महाशक्ति को ढूंढ रही है बिसम के रूप मैं जो खुद एक देवी का पुत्र
है जिसे देव और दानव मिल कर भी नहीं हरा सकते उसके लिए हम सब तो हराना कोई बड़ी बात नहीं
मिस किलर- हम्म्म मैं समझ गयी हुम्हे इतनी शक्ति चाईए की हम बिसम का मुकाबला कर सके बहुत अच्छे हुम्हे फिर इंतज़ार करना होगा
पर बिसम भी इस बात से बेख़बर नहीं था
बिसम - मेरी ऊर्जा का एक छोटा सा भाग किसी और ने सोख लिया है पर यह है कौन कहीं देव फिर से मुझे रोकने के लिए नहीं तो आ गए ऐसे तो मैं
जीत कर भी हार जावूंगा और ऊपर से यह कोड़ोगी को मुझे लगातार ऊर्जा देनी पड़ रही है वह नागराज और ध्रुव को टकर दे रहा है पर इस युद्ध का
कोई परिणाम निकलता नहीं दिख रहा है ऊपर से परमाणु और स्टील के युद्ध मैं भी मुझे कालसी को और ऊर्जा देनी पड़ रही है ऐसे तो मैं सिर्फ ऊर्जा ही
बाँटता रह जावूंगा और अब ऊर्जा का बहाव दोनों तरफ हो रहा है और इसमें नागराज का घातक जहर भी शामिल हो गया है जो मेरे गृह तक आ पंहुचा है
और मेरे गृह पर अपना इम्पैक्ट डाल रहा है जल्द कुछ करना होगा
और इस युद्ध की एक अहम् कड़ी को चण्डिका सुलझाने की कोसिश कर रही थी
चण्डिका - भइआ किसी अनजान औरत की बात कर रहा था मुझे उस औरत को ढूढ़ना होगा और उसके लिए मुझे नताशा और ब्लैक कैट की
मदत लेनी होगी यह काम अकेला करना थोड़ा मुश्किल है चण्डिका ने दोनों से सम्पर्क किया और जल्दी ही तीनो एक स्थान पर थे
ब्लैक कैट पूरी कहानी सुनने के बाद "ओह्ह तो यह बात है पर हम उस औरत को ढूंढेगे कैसे "
चण्डिका - इतना भी मुश्किल नहीं है जहाँ भी और अपराध होता है वहां वह औरत दिख जाती है
नताशा - फिर तुम लोगो को क्या करना होगा
चण्डिका ने अपना प्लान सबको समझा दिया
और थोड़ी देर बाद तीनो एक अनजान जगह पर थी उस अनजान जगह पर अभी उनकी बाते चल ही रही थी की
की अचानक
३ मुस्टण्डे गुंडे वहा आ गए
पहला गुंडा - अरे तुम भी तीन और यह भी तीन
चण्डिका - भागो नताशा और ब्लैक कैट मुझे इनके इरादे सही नहीं लग रहे
पहला गुंडा- भाग कर जाओगी कहाँ पीछा करो इनका
और जल्दी तीनो लड़कियों एक ऐसी जगह जा पहुंची जहाँ से निकलने का कोई रास्ता ना था वह गली एक छोर से बंद थी
और अगले पल वहां वही औरत प्रकट हो गयी
नताशा - तुम्हारी चाल काम कर गयी चण्डिका वह औरत गली के दूसरे छोर से हमारे पास आ रही हो अब इन तीनो रोबो फाॅर्स के आदमियों की
हुम्हे कोई ज़रूरत नहीं है तुम सब जा सकते हो
पहला गुंडा- जी
तीनो रोबो फाॅर्स के आदमी वहां से ऐसे गायब हो गए जैसे गधे के सर से सींघ गायब हो जाते है
ब्लैक कैट ने उस औरत का रास्ता रोक लिया - रुक जाओ और तुम इस बच्चे को लेकर यहां से वहां क्यों भाग रही हो
औरत ( उफ़ यह लड़की तो छदम द्वार के सामने आ खड़ी हुयी इसको यहां से हटाए बिना मैं यहां से नहीं निकल सकती )
औरत - मेरे रास्ते से हट जा नादान लड़की
पर उसकी इस धमकी का ब्लैक कैट पर कोई असर नहीं पड़ा उल्टे नताशा और चण्डिका ने उसे तीनो तरफ से घेर लिया
चण्डिका उस औरत का नकाब उत्तारने के लिए उसकी और लपकी पर वह और उसे पहले ही भांप गयी और फुर्ती से बच गयी
चण्डिका ( गजब की फुर्तीली है यह तो जैसे कोई योद्धा हो )
ब्लैक कैट ने बिना सोचे समझे एक किक उस औरत के मुँह पर जड़ दी और नताशा भी उस औरत को पकड़ने की कोसिश करने लगी
औरत - (यह तीनो लड़कियो तो गजब की फाइटर है मैं ज़्यादा देर तक इन् से नहीं बच सकती )
औरत ने उन् तीनो के वॉर बचाने मैं अपने पूरी फुर्ती लगा दी पर यह इतना आसान नहीं था और ब्लैक कैट का एक वॉर बचाने के चक्कर में
उसने ब्लैक कैट पर वॉर कर दिया और दूर किसी के चेहरे पर ख़ुशी की लहर दौड़ गयी
विषम - यह क्या मुझे उस शक्ति का अभी अभी कुछ पता चला है वह राजनगर नामक किसी जगह पर है और उसको मुझ से बचाने वाली शक्ति भी वही
है वाह यह तो काम अपने आप बन गया मुझे कोड़ोगी को वापस बुला लेना चाईए
कोड़ोगी नागराज के विष से जूझ रहा था - ( उफ़ यह क्या है नागराज मुझ पर विष उड़ेल रहा है और मुझ पर अब कमज़ोरी छा रही है और यह क्या
सम्राट विषम मुझे वापस बुला रहे है मुझे इस युद्ध को यही पर छोड़ कर जाना होगा )
एक काला द्वार खुला और कोड़ोगी उस मैं छलांग लगा कर गायब हो गया
ध्रुव - अरे यह कहाँ गायब हो गया
नागराज - पता नहीं ध्रुव
इस बीच विसर्पी को भी होश आ गया था
नागराज - विसर्पी तुम ठीक तो हो न
विसर्पी - हाँ नागराज मैं सही हूँ पर कोड़ोगी कहाँ गया
ध्रुव - तुम्हारे होश मैं आने से पहले नागराज ने लगभग उस पर काबू कर लिया था पर वह अचानक गायब हो गया शायद उसके आका विषम को उसकी हार
का दर सताने लग गया
नागराज - इस पहेली की एक कड़ी हमारे हाथ से निकल गयी ध्रुव
ध्रुव - एक निकल गयी पर एक बाकी है वह औरत उसे ढूंढ़ना होगा नागराज
पर उस और औरत कोई और ढूंढ चूका था
बैक to राजनगर जहाँ पर वह औरत चण्डिका नताशा और ब्लैक कैट से भिड़ रही थी
औरत - ( उफ़ अगर मैं वॉर करुँगी तो उस शैतान को मेरी भनक लग जाएगी और इन् तीनो से मैं ऐसे नहीं जीत सकती मुझे कुछ करना होगा
लगता है मुझे अपना राज़ खोलना होगा शायद इस से उस शैतान को पता चल जायेगा मैं कहाँ हूँ पर अब मेरे पास और कोई चारा नहीं
मैं इन् तीनो पर कोई घातक वॉर नहीं कर शक्ति )
और फिर उस औरत ने सबके सामने अपना नकाब उतार दिया और यह देख कर तीनो लड़कियां एक साथ चिल्ला उठीं
चण्डिका - आप
ब्लैक कैट- आप
नताशा - आप
१ -कौन थी वह जिसके लिए सब के दिल मैं इतनी इज़्जत थी
२- क्या विषम हासिल कर पायेगा उस महाशक्ति को क्या है वह महाशक्ति
३- स्टील और परमाणु का क्या हुवा
४- डोगा और कोबी कहाँ है
५- कालदूत कहाँ है
५- मिस किलर और नगीना नागमणि के साथ मिल कर क्या खिचड़ी बना रही है
जल्दी आएगा सब सवालो के जबाव लेकर इस महागाथा का अंतिम खंड जिसमे और कई महाशक्तियां इस युद्ध मैं कूदने वाली है
Comments
Post a Comment